Sunday 27 January 2019

ODI में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 3 भारतीय बल्लेबाज, देखें आंकड़े

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज को टीम इंडिया ने 2-1 से जीत लिया है | आज हम बात करेंगे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 3 भारतीय बल्लेबाजों के बारे, तो आइये देखते है कौन है सबसे आगे-

1.. सचिन तेंदुलकर :-




भारतीय बल्लेबाज सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 71 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 44.59 की औसत और 84.74 की स्ट्राइक रेट से 3077 रन बनाए | जिसमें 9 शतक और 15 अर्धशतक भी शामिल है |इस दौरान उन्होंने 330 चौके और 35 छक्के भी लगाए |

2. रोहित शर्मा :-



भारतीय टीम के खतरनाक बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 31 वनडे मैच खेले, जिनकी 31 पारियों में उन्होंने 7 शतक और 5 अर्धशतक लगाते हुए 65.85 की औसत से 1778 रन बनाए | इस दौरान उन्होंने 141 चौके और 66 छक्के भी लगाए |

3. एम एस धोनी :-



पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 51 वनडे मैच खेले, जिनकी 44 पारियों में उन्होंने 2 शतक और 10 अर्धशतक लगाते हुए 45.52 की औसत से 1548 रन बनाए | इस दौरान उन्होंने 101 चौके और 30 छक्के भी लगाए |


No comments:

Post a Comment